I am Unmukt. My podcasts as well as the posts on my blogs are in Hindi and are copylefted. You may use, or modify
and then use them; though I will be happy if you give credit to me or
better provide link to the folder or that file. I will be happier if
the podcast in my 'BakBak' folder can be used for people who have weak eyesight or are blind.
The podcasts are in ogg format. You can listen to these files in,
- Audacity, MPlayer, VLC media player and Winamp in Windows ;
- all programmes in Linux; and
- Audacity, MPlayer, and VLC media player in Mac-OX.
In
Order to listen to them, downoad the files and listen them in the
aformentioned programmes or still better make one of them as a default
programme to play audio files in your computer.
I have purposely kept them in ogg format. You can read the reasons here. But this post is in Hindi, Devnagri script. You could read it in Roman
or any other Indian script – just see the right hand widget at the top
of the post. You can listen to it in ogg format here and in mp3 format here .
I also write three blogs in Hindi
My wife also writes a blog in Hindi by the name of 'Munne ke Baapu '.
You can know more about us here. You can contact me on this email.
You can read the blogs in Roman or any other Indian script; see the right hand side widget on the blogs.
मै हूं उन्मुक्त - हिन्दुस्तान के एक कोने से एक आम भारतीय। मैं हिन्दी में तीन चिट्ठे लिखता हूं,
एक चिट्ठी के लिये गाना अपलोड करना था इसलिये ऑडियो क्लिप अपलोड करने के लिये वेब साईट ढ़ूढना शुरू की। इस वेब साईट में ऑडियो क्लिपों की RSS feed भी है, इसलिये लगा कि पॉडकास्टिंग भी की जा सकती है।
मेरे एक मित्र के पुत्र की आखें कमजोर हैं वह अक्सर ऐसे प्रोग्राम के बारे में पूछता रहता है जिसमें पढ़ना न पड़े और वह सुन सके। इस वेब साईट पर आने के बाद लगा कि मेरे मित्र के पुत्र की तरह, जिन लोगों की आखें कमजोर हैं, वह इसे सुन भी सकते हैं। बस इसीलिये इस 'बकबक ' शुरू किया।
इस फोल्डर की अधिकतर फाईलें ogg, ओपेन सोर्स फॉरमैट, मे हैं। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
- Windows पर कम से कम Audacity, Mplayer, VLC media player एवं Winamp में;
- Linux पर लगभग सभी प्रोग्रामो में; और
- Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer, एवं VLC media player में,
सुन सकते हैं।
यह जानने के लिये कि मैंने इन्हें ogg फॉरमैट पर क्यों रखा, आप मेरे उन्मुक्त चिट्ठे की 'पापा, क्या आप उलझन में हैं' की चिट्ठी पढ़ सकते हैं। इसे आप ऑग फॉरमैट में यहां और एमपी३ फॉरमैट में यहां चटका लगा कर सुन सकते हैं।
मैं हिन्दी में नवीनतम चिट्ठियों और पॉडकास्ट के लिये, एक फीड एग्रेगेटर उन्मुक्त - हिन्दी चिट्ठों और पॉडकास्ट की नयी प्रविष्टियां नाम से चलाता हूं। मेरे तीनो चिट्ठों, पॉडकास्ट फीड एग्रेगेटर की सारी चिट्ठियां, कौपी-लेफ्टेड हैं। आपको इनका प्रयोग व संशोधन करने की स्वतंत्रता है। मुझे प्रसन्नता होगी यदि आप ऐसा करते समय इसका श्रेय मुझे (यानि कि उन्मुक्त को), या फिर मेरी उस चिट्ठी/ पॉडकास्ट से लिंक दे दें।
मेरी पत्नी भी एक चिट्ठा 'मुन्ने के बापू' के नाम से ब्लॉगर पर लिखती है।
हमारे में बारे में, आप ' भारतीय भाषाओं के चिट्ठे जगत की सैर' चिट्ठी पर पढ़ सकते हैं।
मेरा ईमेल का पता यह है।